फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो रूटों पर चलेंगी 25 इलैक्ट्रिक बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। महानगर को स्मार्ट सिटी में चुने जाने के बाद से शहर को स्मार्ट बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। महानगर के दो रूटों पर 25 इलेक्ट्रिक बसें चलाई जाएंगी। दोनों रूटों पर बसों के रोकने के लिए 60 बस स्टॉप बनाये जाएंगे। चूंकि यह बसें पेट्रोल या डीजल से नहीं बल्कि पूर्णतया: बैटरी से संचालित होंगी। इन बसों के संचालन से शहर में प्रदूषण के ग्राफ में भी कमी आएगी।
विज्ञापन

ये होगा बसों के का रूट
लोधीपुर से दलपतपुर तक
1. लोधीपुर, कांठ रोड़, पीलीकोठी,फव्वारा चौक,रेलवे स्टेशन,गुलाबबाड़ी,रामपुर दोराहा से दलपतपुर रूट पर कुल 15 बसें चलाई जाऐंगी। ये बसें अपना सफर 90 मिनट में पूरा करेंगी। जिसकी लंबाई 26 किलोमीटर इस रूट पर रोकने के लिए 28 बस स्टॉप बनाये जाएंगे।
हुसैनपुर से भटावली तक
2. हुसैनपुर, हमीरपुर, रामपुर दोराहा, रेलवे स्टेशन, फव्वारा चौक, पीलीकोठी, कांठ रोड भटावली तक 10 बसे चलेंगी जो अपना सफर 60 मिनट में पूरा करेंगी। बसों के रोकने के लिए इस रूट पर 32 बस स्टॉप बनाये जाएंगे।
विज्ञापन

एमडीए ने मांगे 39 करोड़ रुपये, अभी मिले नहीं हैं
सरकार द्वारा महानगर स्मार्ट सिटी के तहत इलेक्ट्रिक बसों के संचालन की सौगात दी है। इलेक्ट्रिक बसों के चार्जिंग डिपो के निर्माण के लिए मुरादाबाद विकास प्राधिकरण ने ट्रांसपोर्ट नगर में 10 हजार वर्ग मीटर भूमि इसके लिए तय की है। इसकी कीमत के रूप में शुल्क 36 करोड़ 96 लाख रुपये की जमीन खरीदी गई है। स्टांप व निबंधन शुल्क समेत यह जमीन 39 करोड़ 16 लाख रुपये में मिलेगी। यह रकम अभी एमडीए को नहीं मिली है। निगम अधिकारियों का कहना है कि इसका पैसा सरकार देगी। इस पर 12 करोड़ 13 लाख रुपये की लागत से निर्माण कराया जायेगा।
वर्जन
ट्रांसपोर्ट नगर योजना में इलेक्ट्रिक बसों का चार्जिंग डिपो बनाया जाएगा। जिसका निर्माण कार्य जल निगम विभाग द्वारा कराया जाना है। यह निर्माण कार्य आठ महीनों में पूरा कर लिया जाएगा। उसके बाद बसों का संचालन शुरू किया जाएगा - टीएन मिश्रा नोडल अधिकारी स्मार्ट सिटी मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें