फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुधबाजार में 24 घंटे गुल रही बिजली, गर्मी से बेहाल रहे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। शहर में बुधवार शाम आई आंधी के कारण खराब हुई बिजली व्यवस्था 24 घंटे बाद भी ठीक नहीं हुई। बुधबाजार, गीतापुरम, एक मीनार मस्जिद, कोठीवाल नगर, जीएमडी रोड, पारकर रोड और दौलतबाग के कुछ हिस्सों में गुरुवार शाम छह बजे तक लोग परेशान रहे। घरों के इनवर्टर डाउन होने के से लोगों के कई काम प्रभावित हुए। पानी की सप्लाई न होने से लोगों को बहुत ज्यादा समस्या हुई।
विज्ञापन

हिंदू कॉलेज के आसापास क्षेत्र में दिनभर बिजली न होने के कारण लोगों को पीने का पानी नहीं मिला। निजी सप्लायरों से लोगों ने अपने घरों में वाटर कूलर मंगवाए। तब जाकर दिनभर के लिए पीने के पानी की व्यवस्था हुई। इस क्षेत्र की सप्लाई प्रथम विद्युत वितरण खंड के टैक्सी स्टैंड बिजलीघर से होती है। यहां ट्रांसफार्मर फुंकने और बरसात के चलते तारों में फाल्ट होने से बिजली बाधित रही। बुधवार शाम साढ़े पांच बजे गुल हुई बिजली गुरुवार शाम छह बजे के बाद आई। इस दौरान बीच बीच में ट्रिपिंग होती रही। लोगों के मोबाइल तक चार्ज नहीं हो पाए। वहीं जीएमडी रोड, पारकर रोड, दौलतबाग, जामा मस्जिद आदि क्षेत्रों में दिन में कई बार बिजली कटौती हुई। बिजलीघरों पर फोन करने के बाद भी लोगों को फाल्ट की जानकारी नहीं मिली।
बुधवार को आंधी के कारण गुलाबबाड़ी विद्युत उपकेंद्र पर 132 केवी की हाइेंशन लाइन टूटने के कारण बिजली व्यवस्था प्रभावित हुई थी। बुधवार देर रात दो बजे तक कार्य करने के बाद लाइन को बदला गया। तब जाकर कटघर, जामा मस्जिद, पीर का बाजार, गुइंयां बाग, जीआईसी, लाल बाग आदि इलाकों में सप्लाई सुचारू हुई। कई क्षेत्रों में ट्रांसपार्मरों पर ओवरलोडिंग के कारण रोजाना बिजली कटौती की समस्या उत्पन्न होती है। अधीक्षण अभियंता संजय कुमार गुप्ता ने बताया कि ओवरलोड ट्रांसफार्मकरों की सूची तैयार की जा रही है। स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट और रीवैंप योजना के तह इनकी क्षमतावृद्धि की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें