फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संक्रमण के 22 नए मामले, जनपद में 554 सक्रिय केस

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। जनपद में सोमवार को कोरोना संक्रमण के 22 नए मामले सामने आए, जबकि 72 व्यक्ति स्वस्थ होकर अस्पतालों से अपने घरों को लौट गए। अब जनपद में सक्रिय केसों की संख्या 554 रह गई है। वहीं प्रदेश में मुरादाबाद मौत के मामले में 13वें नंबर पर है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार सोमवार को एंटीजन से चार, आरटीपीसीआर से 16 और ट्रूनेट के माध्यम से दो केस मिले। भगतपुर टांडा से एक, छजलैट से एक, डिलारी से तीन, कुंदरकी ढींगरपुर से तीन, मुुरादाबाद से तीन, मुरादाबाद ब्लॉक अर्बन से दस, अन्य से एक व्यक्ति में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है।
प्रदेश में 13वें नंबर पर मुरादाबाद
कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर ने जनपद वासियों को खूब परेशान किया। अप्रैल माह में ऑक्सीजन की किल्लत भी झेलनी पड़ी। मुरादाबाद जनपद प्रदेश के 75 जनपदों में हुई मौत के मामले में 13वें स्थान पर है। मुरादाबाद में 31 मई तक 332 व्यक्तियों का निधन कोरोना संक्रमण की वजह से हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थान शहर कुल केस सक्रिय ठीक हुए मृत्यु
पहला लखनऊ 237541 2280 232824 2437
दूसरा कानपुर 82312 528 80091 1693
तीसरा वाराणसी 84636 1943 81748 945
चौथा प्रयागराज 77935 554 76494 887
पांचवां मेरठ 68770 2552 65389 829
13वां मुरादाबाद 38914 550 3832 332
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें