मुरादाबाद। रेल पटरियाें को आराम नहीं मिल पा रहा। जिस कारण पटरियां दम तोड़ती जा रही हैं। क्षमता से ज्यादा मालगाड़ियां दौड़ाई जा रही है। यही वजह है कि यात्री गाड़ियां भी जहां तहां रोक दी जाती है। ट्रेनों के रुकने से यात्रियों को खासी परेशानियां उठानी पड़ रही हैं।
मुरादाबाद रेलवे स्टेशन की बात करें तो यहां से चौबीस घंटे में 35 से 40 मालगाड़ियां ही दौड़ाई जा सकती हैं। ताकी बीच बीच में ट्रैक को आराम दिया जा सके। लेकिन ऐसा नहीं हो रहा। यहां से प्रति दिन 80 से 90 मालगाड़ियां दौड़ाई जा रही है। जिस कारण ट्रैक को आराम नहीं मिल पा रहा है। कमाई के चक्कर में रेलवे ट्रैक को कमजोर कर ही रहा है। साथ ही यात्रियों की दुश्वारियां भी बढ़ा रहा है। एडीआरएम अश्वनी कुमार ने बताया कि ट्रैक पर मालगाड़ियां को अधिक संचालन होने की वजह से ट्रैक को आराम नहीं मिल पा रहा है।