फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाम से निजात लेकिन दोगुने किराए ने कर दिया परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

शहरवासियों को जाम से निजात दिलाने के लिए यातायात पुलिस ने जोन व्यवस्था लागू की। इसका असर भी दिखाई देने लगा है। जाम से लोगों को राहत मिलने लगी है लेकिन कुछ आटो चालकों की मनमानी की वजह से यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। यात्रियों से किराया ज्यादा लिया जा रहा है।
पहले जिन स्थानों का किराया पांच रुपये होता था अब वहां तक सफर करने पर दस रुपये किराया आटो चालक और ई-रिक्शा चालक सवारियों से ले रहे हैं। एक बार आवागमन करने पर ही दस रुपये का अतिरिक्त खर्च लोगों को करना पड़ रहा है। इस वजह से परेशानी बढ़ रही है। यात्रियों ने किराया कम करवाने की मांग की है। एसपी यातायात सतीश चंद्र ने बताया कि ज्यादा किराया वसूलने वालों के बारे में जानकारी के लिए सादी वर्दी में पुलिसकर्मियों को लगाया गया है, ऐसे आटो चालकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


मझोला से कांठ रोड की ओर आवागमन करने वाले यात्री परेशान
मुरादाबाद। जोन व्यवस्था से कांठ रोड की ओर रोजाना सफर करने वाले लोगों की परेशानी बढ़ी है। उनको अब कम से कम दो आटो में बैठकर सफर करना पड़ता है। किराया भी अधिक देना पड़ रहा है, समय भी उनको ज्यादा लग रहा है। इसकी जानकारी देते हुए शिक्षिका दीपिका ने बताया कि वह कांशीराम नगर से उमरी रोजाना जाती हैं। इसके लिए कांशीराम नगर से दिल्ली रोड तक दस रुपये किराया देकर आना पड़ता है, दिल्ली रोड से फव्वारा तिराहा तक दूसरा आटो करना पड़ता है। वह भी दस रुपये लेता है। फव्वारा तिराहा से कांठ रोड तक जाने के लिए तीसरा आटो करना पड़ता है, वह भी दस रुपये ही लेता है। पहले सिर्फ दो आटो और 15 रुपये खर्च करना पड़ता था लेकिन अब तीन आटो में सफर के साथ ही 30 रुपये खर्च करना पड़ता है। कंचन ने बताया कि कम दूरी होने के कारण आटो और ई-रिक्शा चालक सवारियां भरने का इंतजार करते हैं, इसके बाद ही वह चलते हैं। जबकि पहले किसी भी आटो में बैठकर सफर कर लेते थे, इंतजार नहीं करना पड़ता था।
विज्ञापन


हनुमान मूर्ति तक गए एक से तीन जोन तक के आटो
मुरादाबाद। जोन नंबर एक, दो और तीन के आटो शनिवार को डबल फाटक से आगे हनुमान मूति तक गए और वहां से सवारियां लेकर आए। पीतल नगरी बस अड्डे से मझोला, सिविल लाइन, कोतवाली, नागफनी, मुगलपुरा और गलशहीद की ओर आने वाले वाहन चालकों को राहत मिली है। उनको अतिरिक्त किराया नहीं देना पड़ा और दो आटो नहीं करने पडे़। आटो चालकों ने जोन की सीमा बढ़ाए जाने पर खुशी जताई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें