अमरोहा। स्वच्छता जागरूकता के लिए सरकार गंभीर है। अब गांवों में स्वच्छता का संदेश देने के लिए प्रशासन की ओर से स्वच्छता रथ रवाना किया गया है। 31 अगस्त तक रथ गांव-गांव जाकर स्वच्छता के प्रति ग्रामीणों को संदेश देगा।
जिलाधिकारी हेमंत कुमार ने बुधवार को कलक्ट्रेट से हरी झंडी दिखाकर रथ को रवाना किया। रथ पर चारों ओर स्वच्छता संबंधित बैनर-पोस्टर लगे हैं। साथ ही केंद्र और प्रदेश सरकार की ओर से जारी किए गए स्वच्छता संदेश ऑडियो माध्यम से प्रचारित किए जाएंगे। 31 अगस्त तक यह रथ जिले के सभी गांवों में जाएगा। खुले में शौच न करने, अपने घरों के बाहर साफ-सफाई रखने, गीला और सूखा कूड़ा अलग-अलग रखने आदि से संबंधित संदेश होंगे। साथ ही लोगों को खुले में कूड़ा न फेंकने और दूसरों को जागरूक करने के प्रति भी प्रेरित किया जाएगा।