फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिफ्थीरिया मरीज मिलने पर रिपोर्टिंग करेंगे निजी अस्पताल

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

डिफ्थीरिया को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने सभी निजी अस्पतालों को भी अलर्ट जारी कर दिया है। निजी अस्पतालों में डिफ्थीरिया के मरीज पहुंचने पर डाक्टरों को तत्काल रिपोर्टिंग मुख्य चिकित्साधिकारी एवं जिला प्रतिरक्षण अधिकारी को करनी होगी। स्वास्थ्य विभाग ने एक अक्तूबर से डिफ्थीरिया बैक्टीरिया के संभावित इलाकों में टीकाकरण अभियान भी शुरू कर दिया है। पखवाड़े भर तक अभियान चलेगा। सितंबर में भेजे गए नमूनों की जांच रिपोर्ट अभी नहीं आई है। हालांकि, इस साल भेजे नमूनों की जांच में डिफ्थीरिया के दो पॉजिटिव मामले आए हैं।
संक्रामक बीमारियों के बीच डिफ्थीरिया के केस सामने आने से स्वास्थ्य विभाग में खलबली मची है। इससे एक बच्चे की मौत हो चुकी है। डिफ्थीरिया और ब्रोंकोलाइटिस के लक्षण एक जैसे होते हैं। मुरादाबाद जिले के अधिकतर ब्लाकों में बच्चे ब्रोंकोलाइटिस से पीड़ित हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने कांठ, कुंदरकी, बिलारी और भोजपुर से गले के संक्रमण से पीड़ित 23 लोगों के लार के नमूने लिए हैं। नमूनों को दिल्ली लैब भेजा गया है। स्वास्थ्य विभाग को उनकी रिपोर्ट का इंतजार है। सितंबर से पूर्व इस साल के डिफ्थीरिया के संभावित 35 नमूने जांच के लिए भेजे गए थे। इनमें दो नमूनों में डिफ्थीरिया का बैक्टीरिया मिला है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग ने एक अक्तूबर से संक्रामक बीमारियों की रोकथाम के लिए टीकाकरण पखवाड़ा शुरू किया है। सभी निजी अस्पतालों को डिफ्थीरिया के लेकर अलर्ट जारी किया है। निजी अस्पतालों के चिकित्सकों से डिफ्थीरिया का मरीज मिलने पर तत्काल रिपोर्टिंग करने के आदेश दिए हैं, ताकि उन इलाकों की स्क्रीनिंग कर टीकाकरण कराया जा सके।
विज्ञापन


- पूर्व में भेजे नमूने में दो केस में डिफ्थीरिया बैक्टीरिया मिलने के बाद नए नमूनों की जांच रिपोर्ट का इंतजार है। जिन इलाकों से नमूने लिए गए हैं वहां एहतियातन टीकाकरण कराया जा चुका है। स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह अलर्ट है।
- डा. दीपक वर्मा, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें