फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दंगों पर टिकी है भाजपा की राजनीति: चौ. अजीत सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

राष्ट्रीय लोक दल के कार्यकर्ताआें में जोश भरने मुरादाबाद पहुंचे राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अजित सिंह ने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। पीडब्लूडी गेेस्ट हाउस में हुई सभा में उन्हाेंने कहा कि भाजपा देश में नफरत फैलाने का काम कर रही है। भाजपा की राजनीति का आधार ही देश में दंगे कराना है।
उन्होंने कहा कि देश में पार्टियाें में गठबंधन की जरूरत है। अगर देश को बचाना है तो गठबंधन कर भाजपा को हराना होगा। उन्होंने कहा कि भाजपा चुनाव से पहले दंगे कराती है फिर चुनाव जीतती है। उन्हाेंने कहा कि किसानों से वादा किया गया था कि किसानों को लागत का डेढ़ सौ गुना अधिक मुआवजा देंगे। लेकिन सरकार ने तो लागत ही तय नहीं की है। वहीं 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने की बात कहने वाली सरकार ने चार सालों में किसानों की आय आधी कर दी है। दस साल बाद ट्रैक्टर बदलना पड़ेेगा। अजित ने कहा कि सरकार ने प्रति वर्ष दो करोड़ युवाआें को रोजगार देने की बता कही थी लेकिन देश में बेरोजगारी का ग्राफ बढ़ता जा रहा है। वहीं बेरोजगार नौजवानों को नौकरी देने की बजाए पकौड़े बचने को कहा जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह भाजपा की सरकार नहीं बल्कि मोदी और अमित शाह की सरकार है जो जुमलों पर चल रही है। उन्हाेंने नोटबंदी और जीएसटी से व्यापारियों को हो रही परेशानी पर भी तंज कसा।
विज्ञापन


योगी को अगले जन्म की चिंता
अजित सिंह ने ने योगी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि योगी तो धर्म के प्रचारक हैं। उन्हें राजनीति का पता नहीं। उन्हें तो अगले जन्म की चिंता होगी। उन्हाेंने कहा कि यूपी में 70 प्रतिशत लोग ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े हैं। खेती किसानी से जुड़े हैं। लेकिन राज्य में ऐसा भय का माहौल है कि किसान अपने जानवर तक नहीं बेच सकते। जबकि जानवर किसानों का एटीएम हुआ करते थे। जरूरत पड़ने पर अच्छी कीमत पर जानवरों को बेच अपना काम चलाते थे।
विज्ञापन


79 साल पूरे किये, अब भाईचारे का दूंगा संदेश
चौधरी अजित सिंह ने कहा कि उन्होंने 79 साल पूरे कर लिए हैं। अब अस्सी साल के हो गए हैं। इस साल से वह देश में भाईचारा, सामाजिक सौहार्द को बढ़ावा देने के लिए निकले हैं। उन्होंने देश के विभिन्न शहरों में हुए दंगों को दुर्र्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि दंगों को भूल जाना ही बेहतर है। इसका एक ही विकल्प है कि समाज में भाईचारा को बढ़ावा दें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें