फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

29 हजार वोटर कार्ड पहुंचे, 16 हजार को इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। 29 हजार नए मतदाताओं के वोटर आई कार्ड पहुंच गए हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी राकेश कुमार सिंह का कहना है कि विशेष वाहक के जरिए मंगवाए गए 29 हजार वोटर आई कार्ड बीएलओ के माध्यम से बंटवा दिए गए हैं। आखिरी तारीख में जुड़े 16 हजार मतदाताओं के मतदाता पहचान पत्र अभी नहीं मिले हैं। डीएम का कहना है कि यह मतदाता पहचान पत्र भी मतदान से पहले मिल जाएंगे और इन्हें वितरित करा दिया जाएगा।
विज्ञापन

मतदाता सूची में नए जुड़े मतदाताओं को मतदाता पहचान पत्र नहीं मिले थे। ऐसे मतदाताओं की संख्या करीब 29000 थी। जिला निर्वाचन अधिकारी राकेश कुमार सिंह का कहना है कि मतदाता पहचान पत्र बंगलूरू की कंपनी बना रही है। उन्होेंने बताया कि करीब चार दिन पहले वोटर आई कार्ड बन जाने की सूचना पर विशेष वाहक भेजकर वोटर आई कार्ड मंगा लिए गए। इन्हें बीएलओ के माध्यम से वितरित करा दिया गया है। लेकिन आखिरी तारीख में जुड़े 16000 मतदाताओं के वोटर आई कार्ड अभी तक नहीं मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें