फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखिलेश के साथ आठ लोगों को मिलेगी जगह

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव की 15 अप्रैल को प्रस्तावित जनसभा की तैयारियां जोरशोर से शुरू हो गई हैं। संगठन ने विधानसभा प्रभारियों एवं वरिष्ठ नेताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंप दी गई हैं। प्रशासन से जनसभा की अनुमति मिलने पर जिलाध्यक्ष राजीव सिंघल के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने गुरुवार को जीआईसी का निरीक्षण किया। जनसभा स्थल पर दो मंच तैयार होंगे। एक मंच में अखिलेश के साथ पार्टी के आठ लोगों को जगह मिलेगी। जबकि बाकी नेताओं और पदाधिकारियों के लिए दूसरा मंच तैयार होगा।
विज्ञापन

गठबंधन प्रत्याशी डा. एसटी हसन के समर्थन में 15 अप्रैल को जीआईसी में अखिलेश यादव की जनसभा है। अखिलेश का हैलीकाप्टर दोपहर डेढ़ बजे जीआईसी मैदान में उतरेगा। जीआईसी में ही 1.35 बजे अखिलेश यादव जनसभा में पहुंचेंगे। एक घंटे जनसभा में रहने के बाद करीब ढाई बजे हैलीकाप्टर से उड़ान भरेंगे। अखिलेश की जनसभा की तैयारियां शुरू हो गई हैं। जिलाध्यक्ष राजीव सिंघल ने बताया कि जनसभा स्थल पर दो मंच बनाए जाएंगे। अखिलेश यादव के साथ मंच पर प्रत्याशी डा. एसटी हसन, पांचों विधानसभाओं के प्रभारी (विधायक अथवा पूर्व विधायक), जिलाध्यक्ष एवं महानगर अध्यक्ष मौजूद रहेंगे। दूसरे मंच में पार्टी के वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे। जनसभा के लिए विधानसभा प्रभारियों, जिला एवं महानगर पदाधिकारियों और वरिष्ठ नेताओं को दायित्व के साथ कार्यकर्ताओं को लाने का लक्ष्य सौंपा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें