फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मूल्यांकन में हो रही परीक्षकों की कमी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

राजकीय पालीटेक्निक में चल रहे सेमेस्टर परीक्षा के मूल्यांकन में भौतिक विज्ञान के परीक्षकों की कमी चल रही है। इसके कारण केंद्र अध्यक्ष दूसरे संस्थानों से शिक्षकों को बुला रहे हैं। उनका कहना है कि 27 जनवरी तक कार्य पूर्ण हो जाएगा।
विज्ञापन

मुरादाबाद में राजकीय पालीटेक्निक इकलौता मूल्यांकन केंद्र है। तीन जनवरी से शुरू हुए मूल्यांकन में अब तक 57 हजार से ज्यादा उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन हो चुका है। अभी भी करीब आठ हजार उत्तर पुस्तिकाएं शेष हैं। प्राचार्य तजम्मुल अफजाल ने बताया कि मूल्यांकन के लिए 140 से बोरे आए थे। प्रतिदिन मूल्यांकन के बाद अंकों की आनलाइन फीडिंग की जाती है। सबसे ज्यादा सिविल और भौतिक विज्ञान की उत्तरपुस्तिकाएं बची हैं। सिविल के परीक्षक पर्याप्त संख्या में हैं, जबकि पालीटेक्निक में भौतिक विषय के एक-दो शिक्षक होने की वजह से कुछ समस्या आई है। इसके लिए बिजनौर, रामपुर आदि स्थानों से परीक्षक बुलवाए गए हैं। इसके अलावा जिला विद्यालय निरीक्षक से भी इंटर कालेजों से शिक्षक भेजने का अनुरोध किया है। उन्होंने कहा कि सीसीटीवी की निगरानी में सुबह दस बजे से शाम पांच बजे तक कार्य चल रहा है। ऐसे में उम्मीद है कि एक सप्ताह में मूल्यांकन कार्य निपटा लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें