फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वाइन फ्लू: ओपीडी से लेकर इमरजेंसी तक अलर्ट, संदिग्ध रोगियों की तत्काल जांच कराने के निर्देश जारी

Sun, 20 Jan 2019 02:13 AM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
उत्तराखंड के बाद उत्तरप्रदेश के मुरादाबाद मंडल में भी स्वाइन फ्लू की दस्तक हो गई है। रामपुर जिले के मिलक की उप निबंधक विवेक शुक्ला की स्वाइन फ्लू से मौत से स्वास्थ्य विभाग में खलबली मची है। स्वास्थ्य निदेशालय से अभी तक अलर्ट जारी नहीं हुआ है। मंडल मुख्यालय के जिला अस्पताल मुरादाबाद में व्यवस्थाएं दुरुस्त कर दी गई हैं। अस्पताल प्रशासन ने संदिग्ध रोगियों की तत्काल जांच कराने के निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन


उत्तराखंड में स्वाइन फ्लू से करीब आठ मौतें हो चुकी हैं। उत्तराखंड की सीमा मुरादाबाद मंडल के तीन जिलों से सटी है। रोजाना हजारों लोगों की दोनों प्रदेशों में आवाजाही होती है। इससे स्वाइन फ्लू का संक्रमण फैलने का खतरा बना है। जिला अस्पताल प्रशासन ने चार दिन पहले ही 10 बेड का आसोलेशन वार्ड तैयार कर अलर्ट जारी कर दिया था। वार्ड में जांच किट के साथ दवाएं रिजर्व में रखी गई हैं।

चिकित्सा अधीक्षक डा. राजेंद्र कुमार के मुताबिक अस्पताल प्रशासन अलर्ट है। ओपीडी और इमरजेंसी के चिकित्सकों के लिए अलर्ट जारी किया है। स्वाइल फ्लू के लक्षण वाले किसी भी मरीज के अस्पताल पहुंचने पर तत्काल अलर्ट सूचना जारी करने के साथ उसकी जांचें कराने के निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन


चिकित्सा अधीक्षक ने बताया कि अभी तक स्वाइन फ्लू का कोई मरीज अस्पताल नहीं पहुंचा है। इसके बाद भी अस्पताल प्रशासन की तैयारियां पूरी हैं। कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया जा चुका है। अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा. जीएस मर्तोलिया ने बताया कि जिले के सभी अस्पतालों को भी अलर्ट जारी किया है। स्वाइन फ्लू के लक्षण वाला कोई भी मरीज के अस्पताल पहुंचने पर तत्काल सूचना देने के आदेश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें