फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्यरानी के कोच से निकला धुआं

Tue, 25 Dec 2018 02:03 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ से लखनऊ जा रही राज्यरानी एक्सप्रेस ट्रेन के पार्सल कोच से धुआं निकला तो हड़कंप मच गया। ट्रेन को मिरानपुर कटरा में रोक कर चेक किया गया। शार्ट सर्किट की वजह से धुआं निकला था। जिसे ठीक करने के बाद ट्रेन आगे के लिए रवाना कर दी गई।
विज्ञापन

सोमवार को राज्यरानी एक्सप्रेस मेरठ से लखनऊ जा रही थी। ट्रेन बिलपुर से गुजरी। बिल स्टेशन मास्टर ने ट्रेन के कोच संख्या तीन पार्सल कोच से धुआं निकलता देखा। लेकिन तब तक ट्रेन आगे गुजर चुकी थी। स्टेशन मास्टर ने इसकी जानकारी रेलवे कंट्रोल रूम में दी। इससे रेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। ट्रेन मिरानपुर कटरा में पहुंचने से पहले ही यहां स्टाफ को अलर्ट कर दिया गया। रेलवे टीम व आरपीएफ के जवान भी प्लेटफार्म पर पहुंच गए। इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन रोक दी गई। इसके बाद पार्सल कोच के बराबर वाले कोच से भी यात्री उतार दिए गए थे। इससे रेल यात्रियों में हड़कंप मच गया। यहां कोच चेक किया गया था। शार्ट सर्किट की वजह से धुआं था। जिससे ठीक करने के बाद ट्रेन आगे के लिए रवाना कर दी गई, जबकि दुगन के पास मालगाड़ी के ब्रेक जाम हो गए। चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर मालगाड़ी रोक दी। ब्रेक ठीक करने के बाद मालगाड़ी रवाना की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें