मुरादाबाद।
मुरादाबाद रेल मंडल के हेमपुर और महोली के बीच स्थित रेलवे क्रासिंग पर सोमवार को एक ट्रक फंस गया। जिसकी वजह से फाटक पर जाम लग गया। गेट मैन ने इसकी जानकारी रेलवे कंट्रोल रूम में देकर ट्रेनों का संचालन बंद करा दिया। जिससे ट्रेनें जहां तहां रोक दी गईं। सूचना मिलने पर आरपीएफ के जवान मौके पर पहुंची और फाटक से वाहनों को हटाने के बाद फाटक बंद कराया। इसके बाद ही ट्रेनों का संचालन शुरू हो पाया। इस दौरान एक मालगाड़ी और पैसेंजर ट्रेन बीच में ही रुकी रही।