फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाकियू असली ने गन्ना आयुक्त के ब्यान को हास्यास्पद बताया

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलारी। भारतीय किसान यूनियन असली ने गन्ने के भुगतान को लेकर मुरादाबाद में प्रदेश के गन्ना आयुक्त द्वारा दिए गए बयान को हास्यास्पद बताया है और गन्ना आयुक्त के बयान के इस मुद्दे को राष्ट्रीय किसान महासंघ की बैठक में उठाने की बात कही है।
विज्ञापन

भाकियू असली के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी हरपाल सिंह ने सोमवार की शाम बिलारी में पत्रकार वार्ता में बताया कि रविवार को मुरादाबाद में आए प्रदेश के गन्ना आयुक्त संजय आरभूस रेड्डी ने यह बयान दिया कि चीनी मिलें यदि एक महीने में किसानों से खरीदे गए गन्ने का भुगतान नहीं करेंगी, तब सरकार उनसे ब्याज वसूलेगी जबकि गन्ना एक्ट में स्पष्ट प्रावधान है कि गन्ना खरीद के 15 दिन के भीतर भुगतान न करने वाली चीनी मिलों को ब्याज भी देना होगा।
चौधरी हरपाल सिंह ने कहा कि गन्ना मूल्य भुगतान और किसानों की अन्य समस्याओं को लेकर चार जुलाई को दिल्ली के तिवारी भवन में भारतीय किसान महासंघ की बैठक होने जा रही है। इस बैठक में भी भाकियू असली द्वारा प्रदेश के गन्ना आयुक्त द्वारा ऐसा बयान देने का मुद्दा उठाया जाएगा। हरपाल सिंह ने यह भी कहा कि जब गन्ना आयुक्त ही शुगर मिलों पर बकाया भुगतान के लिए दबाव नहीं बना रहे तब फिर शुगर मिल मालिकों पर शिकंजा कैसे कस पाएगा। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार ने भी किसानों से वायदा किया था कि केंद्र में सत्ता में आने के बाद 14 दिन के भीतर भुगतान न करने वाली शुगर मिलों के मालिकों को जेल भेज दिया जाएगा लेकिन सरकार अब अपना वादा भूल गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें