डिलारी। सोमवार से क्षेत्र के परिषदीय व निजी स्कूलों का संचालन ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद शुरू हो गया है। प्रथम दिन स्कूलों में बच्चों के आने से रौनक लौट आई पर बच्चों की संख्या बहुत कम रही। स्कूल में पढ़ने जाने बाले बच्चों से सड़कों पर रौनक दिखाई दी। बैग लेकर स्कूल जाते बच्चों में भारी उत्साह दिखाई दिया। स्कूलों में प्रथम दिन गुरुजनों की औपचारिकता मात्र रही। बच्चे कम होने के कारण अधिकतर स्कूलों में मिड डे मील नहीं बना। खंड शिक्षा अधिकारी ने स्कूल चलो अभियान में तेजी लाकर छात्र संख्या बढ़ाने पर जोर दिया।