फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदान के लिए जागरूक करेंगी 19 टोलियां

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद मुरादाबाद महानगर की मतदान जागरूकता अभियान को लेकर महानगर के कार्यकर्ताओं की बैठक बुध बाजार स्थित एसएस इंटर कॉलेज में संपन्न हुई। सभी कार्यकर्ताओं ने मिलकर अधिक से अधिक मतदान किस प्रकार कराया जाए, इस विषय को लेकर योजना बनाई गई।
विज्ञापन

बैठक संपन्न होने के पश्चात सभी कार्यकर्ताओं ने मिलकर बुध बाजार, रेलवे स्टेशन, दिल्ली रोड आदि प्रमुख स्थानों पर लोगों को मतदान के प्रति जागरूक कर 14 फरवरी को होने वाले चुनाव में मतदान अवश्य करने का आह्वान किया। प्रांत सह मंत्री सचिन सिंह ने कहा विद्यार्थी परिषद ने 19 टोलियां बनाई हैं। प्रत्येक टोली में 15 से 20 कार्यकर्ता शामिल है। ये टोलियां मुरादाबाद के प्रमुख चौराहों पर प्रमुख स्थानों पर तथा गली मोहल्लं में भी लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करेंगी। उनको उनके मत के अधिकार के बारे में बताएंगी। 14 फरवरी को होने वाले चुनाव में पहले मतदान करें, फिर जलपान करें ऐसा लोगों से आग्रह करेंगी।
इस दौरान महानगर संगठन मंत्री शुभम चंदेल, विभाग संयोजक शिवा शर्मा, महानगर मंत्री सरल शर्मा, महानगर मीडिया संयोजक अमन पंडित, तुषार शर्मा, गौरव छत्रिय, अनुभव गुप्ता, अभिषेक चौहान आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें