फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्वांचल की पुलिस कराएगी मतदान

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। लोकसभा चुनाव नजदीक हैं। अब तक जनपद में एक कंपनी पीएसी, एक कंपनी सीआरपीएफ और एक कंपनी पंजाब पुलिस को सुरक्षा के लिए तैनात किया गया है। इसके अलावा चुनाव के वक्त मुरादाबाद सहित पश्चिमी यूपी के जिलों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए पूर्वांचल से पुलिस बल आएगा, जिसकी की फोर्स की कमी न रहे। इसी तरह पूर्वांचल में चुनाव होने पर पश्चिमी जिलों की पुलिस को वहां भेजा जाएगा।
विज्ञापन

एसएसपी जे रविंदर गौड ने बताया कि पहले, दूसरे चरण में जिन जगहों पर यूपी में चुनाव हैं, उनमें सुरक्षा व्यवस्था के लिए मुरादाबाद से भी पुलिस बल भेजा जाएगा। गाजियाबाद में भी मुरादाबाद पुलिस को भेजा जाएगा, जो कि चुनाव के फौरन बाद वापस लौट आएगी। पूर्वांचल में आखिरी चरणों में चुनाव होने की वजह से वहां से पुलिस बल को मुरादाबाद भेजा जाएगा, जिससे की पर्याप्त संख्या में पुलिस बल जनपद में मौजूद रहे।
एसएसपी ने बताया कि जो फोर्स बाहर से आई है, उनके साथ स्थानीय पुलिस संवेदनशील स्थानों पर रोजाना रूट मार्च करती है। मतदाताओं को मतदान के लिए जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि अगर कहीं पर भी मतदाता ये शिकायत करता है कि उसको चुनाव में वोट देने से रोका जाता है तो आरोपियों को पाबंद किया जा रहा है, उनको सख्त हिदायत दी गई है कि मतदाता को परेशान किया तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें