फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुरादाबाद बिलारी के बीच जल्द दौड़ेगी इलेक्ट्रिक इंजन से ट्रेन

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। मुरादाबाद से बिलारी (राजा का सहसपुर) के बीच जल्द ही इलेक्ट्रिक इंजन से ट्रेन दौड़ेगी। सीआरएस ने निरीक्षण के बाद ट्रेनों के संचालन के लिए स्वीकृति दे दी है। जबकि राजा का सहसपुर और चंदौसी के बीच अभी अभी बीच बीच में विद्युतीकरण का कार्य अधूरा पड़ा है। जिसे पूरा करने के बाद निरीक्षण किया जाएगा। मुरादाबाद रेल मंडल में रायवालाऋषिकेश, नजीबाबाद कोटद्वार व मुरादाबाद चंदौसी के बीच विद्युतीकरण का कार्य किया गया है। मुख्य संरक्षा आयुक्त रेलवे पिछले तीन दिन से मंडल में निरीक्षण कर रहे हैं। शनिवार को मुरादाबाद से चंदौसी के बीच निरीक्षण किया गया था। लेकिन मुरादाबाद से राजा का सहसपुर तक ही कार्य पूर्ण पाया गया। इससे आगे स्टेशनों के पास यार्ड में विद्युतीकरण का कार्य लटका हुआ है। सीआरएस ने सोमवार को मुरादाबाद और राजा का सहसपुर रेलवे स्टेशन के बीच दोबारा निरीक्षण किया। लाइन में करंट दौड़ाया गया। चेक करने पर सब कुछ सही पाया गया। डीआरएम अजय कुमार सिंघल ने बताया कि मुरादाबाद से राजा का सहसपुर के बीच इलेक्ट्रिक इंजन से ट्रेन दौड़ाने की स्वीकृति मिल गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें