मुरादाबाद। जनपद में गुरुवार को 18 व्यक्तियों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। इसमें एक चिकित्सक भी शामिल हैं, जबकि 956 व्यक्तियों की रिपोर्ट निगेटिव रही।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार आरटीपीसीआर द्वारा नवीन नगर की एक युवती, भोजपुर के एक युवक, जिला अस्पताल परिसर के एक चिकित्सक व एक अन्य और दिनदारपुरा के एक बुजुर्ग को कोविड 19 की रिपोर्ट पॉजिटिव रही, जबकि 299 व्यक्तियों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई। वहीं, ट्रू नेट से की गई जांच में एक व्यक्ति में कोरोना के लक्षण मिले। जनपद के आठ ब्लॉकों में 657 व्यक्तियों एंटीजन की जांच हुई और सभी की रिपोर्ट निगेटिव रही। बिलारी में 89, ठाकुरद्वारा में 101, डिलारी में 100, भोजपुर में 109, ताजपुर में 82, कुंदरकी में 43, कांठ में 73 और मूंढपांडे में 63 व्यक्तियों की जांच की गई।