फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर सर्किट हाउस के पीछे का स्थान तय हुआ

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली के लिए बुधवार को दिन में मूंढापांडे के आसपास स्थान तलाश किया गया। इस दौरान भाजपाइयों के साथ ही पुलिस - प्रशासनिक अफसरों ने भी इस क्षेत्र का दौरा किया। अफसर मूंढापांडे के प्रस्तावित स्थल पर पीएम की सुरक्षा व्यवस्था का आंकलन करने गए थे। लंबे मंथन के बाद शाम को तय हुआ कि प्रधानमंत्री की रैली दिल्ली रोड पर सर्किट हाउस के पीछे पहले से तय आवास विकास के मैदान पर ही कराई जाए। प्रधानमंत्री की रैली की तारीख पहले ही 11 से बदलकर 14 अप्रैल हो चुकी है।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली को लेकर तारीख और स्थान पर आए दिन बदलाव होने की चर्चाएं हो रही हैं। तारीख तो पहले ही बदल चुकी है अब स्थान बदलने की कवायद है। रैली के लिए नया मुरादाबाद और सर्किट हाउस के पीछे का मैदान स्थानीय नेताओं ने सुझाए थे। इनमें से सर्किट हाउस के पीछे वाला मैदान फाइनल हो गया था। लेकिन मंगलवार को फिर से स्थान बदलने की बात उठी। मोदी को मुरादाबाद से ही संभल और अमरोहा लोकसभा सीटों को भी साधना है। ऐसे में बाकी दो प्रत्याशियों और पार्टी के नेताओं की कोशिश थी कि तीनों लोकसभा के केंद्र बिंदु पर पीएम मोदी की रैली कराई जाए। मूंढापांडे को इसके लिए उपयुक्त स्थान माना गया था। बुधवार को भाजपा जिलाध्यक्ष हरिओम शर्मा, विधायक रितेश गुप्ता और अन्य पार्टी पदाधिकारियों ने मूंढापांडे में संभावित स्थानों का निरीक्षण किया। डीएम राकेश कुमार सिंह और डीआईजी जे. रविंद्र गौड ने भी भाजपा नेताओं द्वारा सुझाए गए संभावित स्थानों का निरीक्षण किया। ताकि चिन्हित स्थान पर पीएम की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पीएमओ को रिपोर्ट दी जा सके। लेकिन नए स्थान पर बात नहीं बनी। देर शाम भाजपा जिलाध्यक्ष हरिओम शर्मा ने बताया कि अब पीएम मोदी की रैली सर्किट हाउस के पीछे स्थित मैदान पर ही होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें