फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्यूटी कटवाने के बहाने हजार, कर्मी होने लगे बीमार

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। लोकसभा चुनाव की ड्यूटी की डर से रोजाना दर्जनों कर्मचारी अचानक बीमार होने लगे हैं। ड्यूटी कटवाने के लिए मेडिकल बोर्ड में आवेदन कर रहे हैं। बोर्ड की जांच पड़ताल में अधिकतर आवेदन खारिज हो रहे हैं। बोर्ड से अब तक 23 कर्मचारियों को चुनाव ड्यूटी से राहत भी मिल चुकी है।
विज्ञापन

मुरादाबाद में तीसरे चरण में 23 अप्रैल को मतदान है। निर्वाचन कार्यालय ने करीब 20 हजार से अधिक कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई है। ड्यूटी लगने से कई कर्मचारी डरे हैं। ड्यूटी कटवाने के लिए अधिकारियों और नेताओं की सिफारिश के साथ बीमारी का बहाना बना रहे हैं। निजी अस्पतालों से बीमारी से संबंधित कागजी औपचारिकताएं भी पूरी कर रहे हैं। मेडिकल ग्राउंड के आधार पर ड्यूटी कटवाने के आवेदनों की जांच के लिए जिला अस्पताल में मेडिकल बोर्ड का गठन किया गया है। बोर्ड में सर्जन, फिजिशियन, नेत्र विशेषज्ञ, आर्थो सर्जन, मनोरोग और ईएनटी के डाक्टर शामिल हैं। आवेदन सीएमओ कार्यालय से मेडिकल बोर्ड भेजे जा रहे हैं। बोर्ड का पैनल सप्ताह में सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को आवेदकों को बुलवाकर उनकी जांच कर रहा है।
बुधवार को मेडिकल बोर्ड में ड्यूटी कटवाने के 10 आवेदकों सुनवाई और जांच हुई। चिकित्सा अधीक्षक डा. राजेंद्र कुमार ने बताया कि पांच आवेदक बिल्कुल स्वस्थ थे, जबकि पांच आवेदक मेडिकल ग्राउंड के आधार पर अस्वस्थ मिले। इनमें गर्भवती महिला कर्मचारी भी शामिल हैं। सीएमओ कार्यालय के मुताबिक मेडिकल बोर्ड से अब तक 23 कर्मचारियों को चुनाव ड्यूटी से राहत दी गई है। जबकि सैकड़ों आवेदन कर्मचारियों के स्वस्थ होने के चलते खारिज हो गए हैं। सीएमओ कार्यालय के मुताबिक चुनाव नजदीक आने के साथ ड्यूटी कटवाने के लिए आवेदन भी बढ़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें