फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

14 फरवरी को सीएमओ कार्यालय पर धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

संयुक्त संघर्ष समिति चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की जिला अस्पताल में बैठक हुई। वक्ताओं ने बकाया एरियर भुगतान समेत लंबित मांगों के समर्थन में 14 फरवरी को सीएमओ कार्यालय पर धरना दिया जाएगा।
विज्ञापन

स्वास्थ्य निरीक्षक संघ अध्यक्ष वीपी सिंह ने कहा कि जिलाधिकारी के आश्वासन के बाद भी कर्मचारियों की समस्याओं पर सुनवाई नहीं हो रही है। इससे कर्मचारियों में आक्रोश बढ़ रहा है। मातृ शिशु कल्याण कर्मचारी संघ की अध्यक्ष लीला सुगड़ा ने पर्यवेक्षक पद पर पदोन्नति में हो रही देरी का मुद्दा उठाया। राजकीय वाहन चालक संघ के अध्यक्ष आराम सिंह ने कहा कि समय से वेतन भुगतान नहीं हो रहा है। भविष्य निधि से अग्रिम राशि निकालने में अनावश्यक विलंब किया जा रहा है। डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन के उपाध्यक्ष निश्चल भटनागर ने कहा कि प्रदेश के अधिकतर जिलों में सातवें वेतनमान के एरियर भुगतान हो चुका है। स्वास्थ्य विभाग मुरादाबाद अभी बजट मांग पत्र भेज रहा है। वक्ताओं ने कहा कि लंबित मांगों के समर्थन में स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी 14 फरवरी को सीएमओ कार्यालय पर धरना देंगे और डीएम को ज्ञापन सौंपेंगे। वक्ताओं ने कहा कि कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए संपर्क टीमें बना दी गई हैं। इस दौरान रीना साही, रजनी शर्मा, परवेज आलम, शोभित कुमार, वीरेंद्र मोहन शर्मा, मो उमर, हरिओम, चंद्रवाला और अनीता यादव समेत कई लोग मौजूद रहे। डा. जयपाल सिंह ने अध्यक्षता की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें