फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन की टक्कर से टूटा बूम, ढाई घंटे रेल संचालन ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

मंडल के बालावाली रेलवे स्टेशन के पास एक वाहन ने फाटक में टक्कर मार दी। इस हादसे में बूम टूट गया और अप व डाउन सिगनल फेल होने से ट्रेनों का संचालन ठप हो गया। ढाई घंटे बाद फाटक की मरम्मत के बाद ट्रेनों का संचालन शुरू किया गया।
विज्ञापन

बालावाली के पास गेट संख्या 495 बी स्थित है। बुधवार दोपहर साढ़े बारह बजे वाहन ने फाटक में टक्कर मार दी। इससे फाटक का बूम टूट गया। जिससे अप व डाउन लाइन का सिगनल फेल हो गया। इस हादसे की वजह से पांच ट्रेनें और दो मालगाड़ी बीच में ही रोक दी गई। कोलकाता से अमृतसर जाने वाली दुर्गियाना एक्सप्रेस, डिब्रूगढ़-चंडीगढ़ एक्सप्रेस, चंडीगढ़-ऋषिकेश पैसेंजर, हावड़ा-देहरादून दून एक्सप्रेस और दो मालगाड़ी जहां तहां रोकी गई थी। जिससे यात्रियों को खासी परेशानियां झेलनी पड़ीं। दोपहर पौने तीन बजे फाटक ठीक और सिगनल ठीक किया गया। इसके बाद ही ट्रेनों का संचालन शुरू हो पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें