हसनपुर। सड़क सुरक्षा जागरूता माह के चलते अब्दुल्ला इंटर कालेज के छात्र-छात्राओं द्वारा जागरूकता रैली निकाली गई। जिसमें लोगों को यातायानत नियमों के प्रति जागरूक किया गया।
गुरुवार को अल अमीन अब्दुला इंटर कालेज से सड़क सुरक्षा जागरूकता रैली को रवाना करने से पूर्व कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संजय प्रताप सिंह ने छात्र-छात्राओं को बताया कि सावधानी बरत कर ही हम सड़क दुर्घटनाओं को कम या टाल सकते हैं। उन्होंने कहा कि सड़कों पर अधिकांश दुर्घटनाएं लापरवाही से वाहन चलाने के कारण होती हैं। सड़कों पर चलते हुए हम यातायात नियमों का पालन करके अपनी और दूसरों की जान बचा सकते हैं। प्रधानाचार्य इश्तियाक अहमद ने कहा कि दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट व चारपहिया वाहन चलाते हुए हमें सीटबेल्ट का प्रयोग करना चाहिए। यातायात नियम हमारी सुरक्षा के लिए बने हैं और हमें इनका पालन करना चाहिए। रैली के दौरान छात्राओं ने सेफ ड्राइव- सेव लाइफ, सुरक्षा एक नारा नहीं यह एक जीवन धारा है ,के नारे लगाए। रैली अब्दुल्ला इंटर कालेज से शुरू होकर संभल अड्डा, लालबाग, जामा मस्जिद, रहरा अड्डा, बाइपास रोड होते वापस कालेज में समाप्त हुई।