फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरसी मेधा, यशिका ने किया नाम रोशन

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

सीबीएसई 10वीं का परीक्षाफल मंगलवार को घोषित हो गया। हाईस्कूल में मुरादाबाद जिले में जमकर मेधा बरसी है। रिजल्ट आते ही छात्र एवं छात्राएं खुशी से झूम उठीं। मुरादाबाद जिले का परीक्षाफल 83.75 फीसदी रहा है। सीबीएसई से जारी मेधावी विद्यार्थियों की सूची में सेट मैरी की यशिका रस्तोगी ने जिले में सर्वाधिक अंक हासिल किए हैं।
विज्ञापन

सीबीएसई के देहरादून रीजनल आफिसर रणवीर सिंह के मुताबिक मुरादाबाद जिले से 3898 छात्र एवं छात्राओं ने हाईस्कूल की परीक्षा में पंजीकरण कराया था। 3870 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी और इनमें 3241 छात्र एवं छात्राएं पास हो गई। जिले का औसतन परीक्षाफल 83.75 फीसदी रहा है। सीबीएसई की सूची के मुताबिक यशिका रस्तोगी ने 500 में से 496 नंबर हासिल किए हैं। इंटर के बाद हाईस्कूल में भी 95 फीसदी अंकों से अधिक अंकों से परीक्षा पास करने वालों में सेंट मैरी के ही मेधावी छात्र एवं छात्राओं ने जगह बनाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें