फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएलसी दफ्तर पर डाला ताला

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

नगर निगम अफसरों ने सोमवार को तेवर तल्ख कर लिए और ठेकेदारों द्वारा कब्जाए गए सीएलसी भवन पर ताला लगवा दिया। इस भवन को ठेकेदारों ने दो सप्ताह से कब्जाया हुआ था। इसको लेकर डूडा के पीओ से ठेकेदारों ने अभद्रता भी की थी। निर्माण विभाग के अफसरों के रुख से ठेकेदार सहम गए हैं।
नगर निगम के निर्माण विभाग के ठेकेदारों ने दो महीने पहले अपनी यूनियन बना ली थी। उसकेबाद से लगातार ठेकेदार अपने लिए आफिस की मांग कर रहे थे। निर्माण विभाग ने आफिस देने से इंकार किया तो ठेकेदारों ने डूडा के सीएलसी दफ्तर को कब्जा लिया था। सीएलसी के स्टाफ को बाहर निकालने की कोशिश की गई। इसका विरोध करने पर डूडा केपीओ सतीश कुमार से अभद्रता की गई थी। कई दिन से निर्माण विभाग के एक्सईएन और ठेकेदारों में तकरार चल रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसकेसाथ ही सोमवार को निर्माण विभाग केअधिकारियों ने सीएलसी दफ्तर पर उस गेट पर ताला डाल दिया, जिससे होकर ठेकेदार अंदर जाते थे। अब कंपनी बाग की ओर का पब्लिक गेट ही खुला रह गया है। इसकेसाथ ही ठेकेदारों के सीएलसी भवन में बैठने पर रोक लगा दी गई है। अधिकारी इसको रुटीन प्रक्रिया बता रहे हैं। वहीं ठेकेदार यूनियन के अध्यक्ष मोहम्मद शान मोहम्मद उर्फ शानू का कहना है कि नगर आयुक्त के वापस आने पर प्रत्येक बिंदु पर बातचीत की जाएगी। उससे पहले हम किसी विषय पर प्रतिक्रिया नहीं देंगे।
...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें