फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: एक नवंबर को 1701 आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को बढ़ा वेतन मिलेगा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। नगर निगम के 1701 आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को इस बार एक नवंबर को बढ़ा हुआ वेतन मिल जाएगा। नगर आयुक्त से इसकी जानकारी मिलते ही कर्मचारियों में खुशी की लहर दौड़ गई। नगर निगम कर्मचारी संघ ने दीपावली पर्व के पहले आउटसोर्सिंग कर्मचारियों की वेतन बढ़ोतरी की मांग की। नगर आयुक्त ने मांग को स्वीकार कर लिया।
विज्ञापन

साथ ही दीपावली से पहले एडवांस वेतन की भी मांग की है। नगर निगम कर्मचारी संघ एवं एसटी-एसटी, ओबीसी और स्थानीय निकाय कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने सोमवार को नगर आयुक्त से मुलाकात की। नगर आयुक्त ने आउटसोर्सिंग कर्मचारियों की वेतन बढ़ाने की मांग को स्वीकार कर लिया। बताया कि एक नवंबर को आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को बढ़ा वेतन मिल जाएगा। इसके अलावा कर्मचारियों के तीनों संगठनों ने मांग रखी कि दीपावली के त्योहार के पहले हर वर्ष की तरह एडवांस वेतन मिलना चाहिए।
आउटसोर्सिंग कर्मचारियों की कटौती एक जुलाई के बढ़े हुए वेतन के एरियर से की जाएगी। प्रतिनिधिमंडल में नगर निगम कर्मचारी संघ के अध्यक्ष एम सुबहान, महामंत्री मोहित चौहान, एससी एसटी एवं ओबीसी कर्मचारी, अधिकारी संघ, राजू भाई अंबेडकर और महामंत्री अरविंद कुमार, भावदस के लल्ला बाबू द्रविड़, स्थानीय निकाय सफाई कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष ओमलाल वाल्मीकि आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें