फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: 640 रेलवे स्टेशनों पर बनेंगे 1680 महिला शौचालय, मिलेगी राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। चारबाग, आलमनगर, उतरेटिया, मल्हौर सहित प्रदेशभर के 640 रेलवे स्टेशनों पर महिला यात्रियों की सुविधा के लिए 1680 शौचालय बनाए जाएंगे। इस पर करीब 84 करोड़ रुपये खर्च होंगे। रेलवे बोर्ड को प्रस्ताव भेजा गया है, जो तकरीबन स्वीकृत हो गया है। पहले चरण में निर्माण कार्यों के लिए 15 करोड़ रुपये मिलेंगे।
विज्ञापन

रेलवे स्टेशनों पर महिलाओं के लिए शौचालयों का संकट बड़ी समस्या है। ऐसे में महिला यात्रियों को असुविधाओं का सामना करना पड़ता है। इसे लेकर दैनिक यात्री एसोसिएशन की ओर से कई बार मुद्दा बनाया गया है। रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव तक से शिकायत की गई है। इसी क्रम में अब महिला यात्रियों की सहूलियत के लिए शौचालयों के निर्माण के प्रस्ताव को अनुमति दी जा रही है। उत्तर प्रदेश में उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल, मुरादाबाद मंडल आता है। जबकि पूर्वोत्तर रेलवे का लखनऊ, इज्जतनगर व वाराणसी मंडल एवं उत्तर मध्य रेलवे का आगरा, झांसी व प्रयागराज मंडल आता है। इसके तहत रेलवे स्टेशन कवर होते हैं। इन तीनों रेलवे जोनल के मंडलों के अंतर्गत आने वाले 640 रेलवे स्टेशनों का चयन महिला शौचालयों के निर्माण के लिए किया गया है। जिस पर 84 करोड़ रुपये तक खर्च होने का अनुमान है। इससे 1680 शौचालय बनाए जाएंगे। रेलवे सूत्र बताते हैं कि पहले चरण में 15 करोड़ रुपये जारी किए जाएंगे।

माघ मेले के बाद शुरू होगा निर्माण
रेलवे अधिकारियों की मानें तो स्टेशनों पर महिलाओं के लिए शौचालयों का निर्माण माघ मेले के बाद शुरू होगा। मेले के दौरान भीड़ अधिक होने व ट्रेनों के संचालन में व्यस्तता के चलते निर्माण कार्य नहीं कराया जा सकता। ऐसे में फरवरी से काम शुरू होगा, जिसे तीन महीने के अंदर पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन


छोटे स्टेशनों पर बढ़ेंगी सुविधाएं
खास बात यह है कि महिलाओं के लिए विशेष रूप से शौचालय छोटे स्टेशनों को ध्यान में रखकर बनाए जाएंगे। अधिकतर बड़े व प्रमुख स्टेशनों पर सुविधाएं उपलब्ध हैं। लेकिन छोटे स्टेशनों पर यात्रियों को सुविधाएं अमूममन मयस्सर नहीं होती। ऐसे में महिला शौचालय बन जाने से खासी राहत हो जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें