फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रवीण तोगड़िया बोले: सरकारी जमीन पर मस्जिद बनी है तो हटानी चाहिए, मैं बुलडोजर का समर्थक... यह शांति का प्रतीक

Wed, 07 Jan 2026 08:12 PM IST
विमल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, संभल

सार

संभल में अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के संस्थापक व राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. प्रवीण तोगड़िया ने कहा कि मंदिर, तालाब या सरकारी भूमि पर बनी मस्जिद या मजार को हटाया जाना चाहिए। उन्होंने बुलडोजर कार्रवाई का समर्थन करते हुए इसे शांति का प्रतीक बताया। एसआईआर को उचित बताते हुए बांग्लादेशियों को मतदाता बनने से रोकने की बात कही।  
विज्ञापन
मुरादाबाद में प्रवीण तोगड़िया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. प्रवीण तोगड़िया ने संभल में तालाब, सरकारी भूमि से मस्जिदों को हटाने पर सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क के बयान के सवाल पर कहा कि यदि किसी मंदिर की जमीन, तालाब की जमीन, सरकारी जमीन पर मस्जिद बनी है, मजार बनी है तो हटानी चाहिए।

विज्ञापन


हटाने के लिए प्रशासन को धन्यवाद देते हैं। उन्होंने कहा कि मैं तो बुलडोजर का समर्थक हूं। बुलडोजर शांति का प्रतीक है। जिन्हें बुलडोजर स्वीकार्य नहीं है वह थोड़े दूर चलो जाओ। पाकिस्तान थोड़ा नजदीक है। संभल के शहजादी सराय में प्रेसवार्ता में डॉ.प्रवीण तोगड़िया ने एक सवाल के जवाब में कहा कि भारत का हर गांव अयोध्या बन रहा है, संभल तो क्या।

एसआईआर ठीक है उचित है, बांग्लादेशियों को मतदाता बनने से रोकेंगे। वह एसआईआर का खुला स्वागत करते हैं। उन्होंने कहा कि हिंदुओं के पैसे से वैष्णो देवी मेडिकल कॉलेज शुरू हुआ। कॉलेज में 50 सीटों में से 42 सीटों पर कश्मीर के मुसलमानों को एमबीबीएस का प्रवेश दिया।
विज्ञापन


जम्मू के राष्ट्रीय बजरंग दल और इसके अध्यक्ष राकेश बजरंगी ने सबसे पहले विरोध किया। आंदोलन चलते रहे और 27 दिसंबर को वह जम्मू पहुंचे और सभा करके घोषणा की कि कश्मीर के मुसलमानों की 42 मेडिकल सीटें रद्द की जाएं। सभी 50 सीटें जम्मू के हिंदू बेटों, बेटियों के लिए आरक्षित की जाएं।

ऐसा करने के लिए गवर्नर से भी कहा। ऐसा नहीं करने पर एलान किया कि वैष्णो देवी जाने पर मां के चरणों में एक भी रुपया चढ़ावा मत रखो। हम सिर्फ सुपारी रखकर वापस आएंगे। आज मेडिकल कॉलेज की सीटें रद्द हो गई हैं।

उन्होंने कहा कि जम्मू में गांव-गांव में सरकार ने शस्त्र लाइसेंस दिए हैं। हिंदुओं के ही लाइसेंस रिन्यु नहीं कर रहे हैं। अब जम्मू के हिंदुओं को शस्त्र का लाइसेंस देने का काम एक महीने में पूरा किया जाए। यह उत्तरादायित्व गवर्नर का है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें