फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: 166 लोगों को कुत्तों ने काटा, चार को लगे गहरे दांत

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। जिले में आवारा कुत्तों का आतंक नहीं थम रहा है। बुधवार को जिलेभर में 166 लोगों को कुत्तों ने काट लिया। जिला अस्पताल और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में रोजाना ऐसे ही आंकड़े नजर आते हैं। अकेले जिला अस्पताल में हर दिन 110-120 नए मरीज एंटी रैबीज वैक्सीन लगवाने पहुंचते हैं। इसके बावजूद कुत्तों पर नियंत्रण की जिम्मेदारी निभाने वाले विभाग खामोश हैं।
विज्ञापन

जिले में कई स्थानों पर कुत्तों ने बच्चों को निशाना बनाया है लेकिन सिस्टम की ओर से प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई। अलग-अलग विभागों के अपने दावे हैं लेकिन कुत्तों का आतंक उन पर भारी है। जिला अस्पताल में बुधवार को 112 लोगों को एंटी रैबीज वैक्सीन लगाई गई। डॉक्टरों के मुताबिक चार लोगों को गहरे दांत लगने के कारण इमरजेंसी में भेजा गया। वहां से दवा लगवाकर लोग घर चले गए। शहर में कांशीरामनगर, सम्राट अशोक नगर, बुद्धि विहार, बरवालान में कुत्तों का कहर ज्यादा है। कांठ, ठाकुरद्वारा, मूंढापांडे, अगवानपुर आदि स्थानों से भी वैक्सीन लगवाने जिला अस्पताल में आ रहे हैं। हालांकि सीएचसी पर भी वैक्सीन उपलब्ध हैं। अस्पताल की प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. संगीता गुप्ता का कहना है कि दो बजे तक ओपीडी में वैक्सीन लगाई जाती है। इसके बाद लोग इमरजेंसी में आकर उपचार ले सकते हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें