फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्यालयों से लेकर थानों में शोक सभाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

जम्मू कश्मीर के पुलवामा में आतंकी हमले में शहीद सीआरपीएफ के जवानों की आत्मा की शांति के लिए शुक्रवार को अधिकतर विभागों में श्रद्धांजलि सभाएं की गई। श्रद्धांजलि सभाओं के बाद विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने कैंडल मार्च निकाला।
राजकीय केजीके होम्योपैथी मेडिकल कालेज में शाम पांच बजे दो मिनट का मौन रखकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। कैंडल मार्च निकाला गया। इस दौरान प्राचार्य डा. यशवीर सिंह, डा. कृष्णवीर सिंह डा. निधि तिवारी, डा. गजेंद्र प्रताप सिंह, डा. विभा सक्सेना और बृजेश कुमार समेत कई लोग मौजूद रहे। बेसिक शिक्षा अधिकारी योगेंद्र कुमार के नेतृत्व में बीएसए स्टाफ के अधिकारियों एवं कर्मियों ने शोक सभा कर श्रद्धांजलि दी। नगर संसाधन केंद्र में खंड शिक्षा अधिकारी मीना मनराल और एबीआरसी राहुल शर्मा के नेतृत्व में शहीदों को नमन किया गया। जिला अस्पताल और सीएमओ कार्यालय में भी श्रद्धांजलि सभाएं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएसपी कार्यालय, पुलिस लाइन, आईजी कार्यालय, पुलिस एकेडमी, पीएसी बटालियन, पीटीसी, पीटीएस समेत सभी थानों में शोक सभाएं शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। मूंढापांडे के प्राथमिक विद्यालय रसूलपुर नगली में शिक्षकों और बच्चों ने शोक सभा कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी और कैंडल मार्च निकाला। इस दौरान इंचार्ज अध्यापक जोगेंद्र सिंह, सहायक अध्यापक मुकेश सिंह समेत कई लोग मौजूद रहे। गांधी नगर पब्लिक स्कूल में मोमबत्तियां जलाकर शहीदों को याद किया। श्रद्धांजलि सभा में प्रधानाचार्य, शिक्षक, स्टाफ और बच्चे शामिल रहे। डा. आंबेडकर मेमोरियल कमेटी की सराय काजी कार्यालय में बैठक हुई और प्रांतीय अध्यक्ष बीएम सिंह की अध्यक्षता में श्रद्धांजलि दी गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें