मछरिया और मुरादाबाद के बीच स्थित फाटक में पिकअप वाहन ने टक्कर मार दी। इस हादसे से बूम टूट गया। गनीमत रही कि उस दौरान कोई ट्रेन नहीं गुजरी, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। गेट मैन की सूचना पर रेलवे टीम मौके पर पहुंची और फाटक की मरम्मत करने के बाद ट्रेन संचालन शुरू किया गया।
मछरिया और मुरादाबाद के बीच गेट संख्या 01 एबी है। सोमवार सुबह नौ बजे गेटमैन ने ट्रेन को पास कराने के लिए फाटक बंद किया। इसी दौरान एक पिकअप वाहन तेजी से आया और फाटक में टक्कर मार दी। इस हादसे में फाटक का बूम टूट गया। हादसे के बाद चालक वाहन छोड़कर भाग गया। गेट मैन ने इसकी जानकारी रेलवे कंट्रोल रूम में देकर ट्रेनों का संचालन बंद करा दिया। सूचना मिलने पर रेलवे टीम मौके पर पहुंची और फाटक की मरम्मत की गई। फाटक ठीक होने के बाद ट्रेनों का संचालन शुरू करा दिया गया।