फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उन्नीस घंटे देरी से आई अमरनाथ एक्सप्रेस

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

मुरादाबाद रेल मंडल से गुजरने वाली 33 गाड़ियां शनिवार को देरी से आई। बिहार और पश्चिम बंगाल की ओर जाने वाली गाड़ियों का तो बुरा हाल है। ईद के मौके पर भी लोग समय से नहीं पहुंच सके। ऊपर से गर्मी में ट्रेनों में फंसे लोग दुश्वारियां झेल रहे हैं। ट्रेनों की लेटलतीफी में कोई सुधार होता दिखाई नहीं दे रहा है।
विज्ञापन

भागलपुर से जम्मूतवी जाने वाली अमरनाथ एक्सप्रेस ट्रेन शनिवार को 19 घंटे देरी से मुरादाबाद पहुंची। इसके अलावा लालगढ़ से डिब्रूगढ़ जाने वाली अवध असम एक्सप्रेस पौने छह घंटे, कोलकाता जम्मूतवी एक्सप्रेस दो घंटे, गोरखपुर से देहरादून जाने वाली राप्ती गंगा सोलह घंटे, दरभंगा से आनंद विहार जाने वाली साप्ताहिक ट्रेन चार घंटे, दरभंगा से जलंधर जाने वाली अंत्योदय एक्सप्रेस तीन घंटे 25 मिनट, दरभंगा से अमृतसर जाने वाली जन नायक आठ घंटे और दरभंगा दिल्ली समर स्पेशल चौदह घंटे देरी से मुरादाबाद पहुंची। ट्रेनों की लेटलतीफी से यात्रियों को खासी परेशानियां उठानी पड़ रही हैं।
विज्ञापन







विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें