फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: कुत्तों, बंदरों और बिल्लियों के काटने से 16 लोग घायल

Sun, 09 Aug 2026 02:13 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कांठ। नगर व क्षेत्र में दिन-पर-दिन बढ़ रहा आवारा कुत्तों, उत्पाती बंदरों और बिल्लियों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। हर-रोज यह महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों को काटकर घायल कर रहे हैं। अनेकों बार मांग के बाद भी आवारा कुत्तों और बंदरों को पकड़वाया नहीं जा रहा है।
विज्ञापन




कांठ नगर के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में भी आवारा कुत्तों और बंदरों के झुंड घूम रहे हैं। यह महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों पर हमला कर उन्हें काटकर घायल कर रहे हैं। प्रतिदिन सीएचसी में पहुंच रहे घायलों को एंटी रैबीज वैक्सीन की डोज लगाई जा रही है। सीएचसी कांठ के चीफ फार्मेसिस्ट नरेंद्र सिंह पंवार ने बताया कि शनिवार को पहुंचे 16 नए घायलों को एंटी रैबीज वैक्सीन की पहली डोज लगाई गई है। वहीं 15 घायलों को दूसरी, 19 को तीसरी और आठ को चौथी डोज लगाई गई। कांठ नगर के साथ ग्रामीण क्षेत्र के लोगों ने आवारा कुत्तों और उत्पाती बंदरों को पकड़वाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें