मुरादाबाद। मझोला थाना के लाइन पार सूर्यनगर निवासी सुरेशपाल सिंह वन विभाग के उप वनक्षेत्राधिकारी के पद से सेवानिवृत्त हैं। उन्होंने बताया कि शुक्रवार की रात करीब दो बजे चोर उनके घर का ताला तोड़ने की कोशिश कर रहे थे। इसी दौरान सुरेशपाल सिंह का बेटा जाग गया और उसने शोर मचा दिया। इसके बाद चोर भाग गए। उन्होंने 112 पर कॉल कर पुलिस मौके पर बुला ली। इसके बाद क्षेत्र में पुलिस ने चोरों की तलाश की लेकिन उनका पता नहीं चल पाया। सीओ सिविल लाइंस अभिनव द्विवेदी ने बताया कि चोरों की तलाश की जा रही है।