फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में डेंगू के 16 नए मरीज मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। जिले में डेंगू के 16 नए मरीज मिले हैं। डेंगू पीड़ितों में एक को छोड़कर सभी शहर के निवासी हैं। इसमें सात केस नवाबपुरा मोहल्ले में पाए गए हैं। अक्तूबर का महीना भी बीत गया, लेकिन डेंगू का प्रकोप कम होने का नाम नहीं ले रहा है।
विज्ञापन

रविवार को लैब से आई रिपोर्ट में 16 मरीजों में डेंगू से पीड़ितों की पुष्टि हुई है। इसमें छह साल का बच्चा और 50 साल की महिला शामिल है। इसके साथ ही जिले में डेंगू के मरीजों की संख्या बढ़कर 788 हो गई है। शहर में डेंगू पीड़ितों की बढ़ती संख्या के कारण लोग दहशत में हैं।
विज्ञापन

यहां मिले डेंगू के मरीज
नवाबपुरा, बरबलान, पीलीकोठी, नवाबपुरा, मकबरा, सम्राट अशोक नगर, जिला अस्पताल परिसर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें