फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शमी की गेंदबाजी पर झूम उठे शहरवासी

विज्ञापन
मोहम्मद शमी - फोटो : social media
विज्ञापन
मुरादाबाद। क्रिकेट विश्वकप में भारतीय टीम के शानदार प्रदर्शन से शहर में खुशी का माहौल है। गुरुवार को भारतीय टीम जीत के साथ सेमीफाइनल में पहुंची तो क्रिकेट प्रेमी झूमने लगे। मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, यजुवेंद्र चहल ने शानदार गेंदबाजी से दर्शकों को रोमांचित किया। तालियों और भारत माता के जयकारों से वातावरण गूंजने लगा।
विज्ञापन

दर्शकों को टीम के विश्वकप में अपनी अपराजेय प्रदर्शन को दोहराने की पूरी उम्मीदें थीं। दोपहर से ही घरों, कार्यालयों और शोरूमों में लाइव मैच को टीवी पर देखने के लिए दर्शक जुट गए। कार्यस्थलों पर व्यस्त क्रिकेटप्रेमियों ने मोबाइल पर भी लाइव मैच देखा। मोहम्मद शमी के जबरदस्त प्रदर्शन से स्थानीय खिलाड़ियों और प्रशंसकों में खुशी की लहर है। पिछले मैच में शमी की हैट्रिक की खुमारी में डूबे क्रिकेटप्रेमियों को गुरुवार को भी शमी ने अपनी सटीक गेंदबाजी और क्षेत्ररक्षण से मन मोहा। कोच बदरुद्दीन सिद्दीकी ने कहा कि मोहम्मद शमी बहुत अच्छा कर रहा है। उसने फिटनेस पर बहुत काम किया है, जिसकी वजह से यह शानदार प्रदर्शन कर पा रहा है। पहले शमी को लाइन और लेंथ में परेशानी थी। अब गेंद पर नियंत्रण बढ़ गया है। आगामी मैचों में प्रदर्शन में सुधार आएगा। भारत की इससे बेहतर टीम कभी नहीं रही है। बैटिंग और खासतौर पर गेंदबाजी का संयोजन बहुत अच्छा है। अन्य टीमें औसत नजर आ रही हैं। हसीन जहां द्वारा शमी पर लगाए जा रहे आरोपों पर कहा कि इन समस्याओं की वजह से अब शमी दिमागी तौर पर बहुत मजबूत हो गया है। उसका पूरा ध्यान अपने खेल पर केंद्रित है। विश्वकप से पहले उसने अपनी फिटनेस पर बहुत काम किया है। जिला खेल संघ के सचिव विजय गुप्ता ने टीम के सेमीफाइनल में पहुंचने पर शुभकामनाएं दी हैं। शमी शहर का नाम रोशन कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें