फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गेटमैन की सूझबूझ से टूटी पटरी से गुजरने से बची ट्रेन

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। मुरादाबाद रेल मंडल के करना और मसीत के बीच मंगलवार सुबह गेटमैन की सूझबूझ से हादसा बच गया। गेटमैन ने पटरी चटकी देखी तो तुरंत इसकी जानकारी रेलवे कंट्रोल रूम में देकर ट्रेनों का संचालन बंद करा दिया। कुछ देर बाद ही यहां से मुजफ्फरपुर-देहरादून एक्सप्रेस (15001) ट्रेन गुजरने वाली थी। इसकी जानकारी से रेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। आनन फानन में टीम मौके पर पहुंची और ट्रैक की मरम्मत की। इसके बाद ही ट्रेनों का संचालन शुरू किया गया।
विज्ञापन

मंडल के करना और मसीत के बीच में गेट संख्या 274 है। मंगलवार सुबह गेट पर गेटमैन सर्वेश कुमार की ड्यूटी थी। गेटमैन ने सुबह पौने छह बजे देखा कि अप लाइन पर रेल पटरी टूटी है। उसने तुरंत इसकी जानकारी रेलवे कंट्रोल रूम और स्टेशन मास्टर को दी। अफसरों के आदेश पर सूचना मिलने पर सीनियर सेक्शन इंजीनियर अपनी टीम लेकर मौके पर पहुंच गए। इसके बाद ट्रेनों का संचालन बंद करा दिया गया। इंजीनियरिंग शाखा की टीम ने ट्रैक की मरम्मत की और सुबह सात बजे ट्रेनों का संचालन शुरू किया गया। इस दौरान मुजफ्फरपुर देहरादून एक्सप्रेस 70 मिनट, मुजफ्फरपुर-पोरबंदर-पुरबिया एक्सप्रेस 70 मिनट, लखनऊ आनंद विहार डबल डेकर 70 मिनट और तीन मालगाड़ियां जहां तहां रोक दी गई थी। जिन्हें बाद में रवाना किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें