फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा में बदले जाएंगे संगठन के ओहदेदार

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। लोकसभा चुनावों के खत्म होने के बाद भाजपा के संगठन के चुनावों का बिगुल बज गया है। कार्यकाल पूरा करने के बाद भी संगठन की समितियों को लोकसभा चुनावों की वजह से जारी रखा गया था। सांगठनिक चुनावों का बिगुल बजते ही पार्टी संगठन के अंदर आचार संहिता लागू कर दी गई है। छह जुलाई से सदस्यता अभियान शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

संगठन के चुनाव के लिए प्रदेश नेतृत्व ने कार्यक्रम जारी कर दिया है। इसके अनुसार छह जुलाई से 10 अगस्त तक सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। अभियान में सिर्फ ऐसे लोगों को सदस्य बनाया जाएगा जो अभी तक पार्टी से नहीं जुड़े हैं। मिस्ड कॉल और फार्म की मदद से यह अभियान चलाया जाएगा। इसके बाद 16 अगस्त से 31 अगस्त तक सक्रिय सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। एक सितंबर से 15 सितंबर तक संगठन की बूथ स्तरीय समितियों का चुनाव होगा। 25 सितंबर से 10 अक्तूबर तक मंडल अध्यक्षों के चुनाव होंगे। इसके बाद 21 अक्तूबर से लेकर पांच नवंबर तक जिलाध्यक्षों / महानगर अध्यक्षों के चुनाव संपन्न होंगे। जिलों की कमेटियां बनने के बाद 16 नवंबर से लेकर 30 नवंबर तक प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। मुरादाबाद में जिला उपाध्यक्ष राजन विश्नोई को जिला सदस्यता प्रमुख नामित किया गया है। संगठन के चुनावों को लेकर पार्टी के भीतर सरगरमी तेज हो गई है। संगठन में महत्वपूर्ण पदों पर निगाह जमाए बैठे नेताओं ने अभी से तैयारियां शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें