मुरादाबाद। भीषण गर्मी में रेल सफर करना किसी सजा से कम नहीं है। ट्रेन में यात्री ठूंस-ठूूंस कर भरे रहते हैं। जहां सांस लेने में भी दिक्कत हो रही रही है। ट्रेनों में पानी नहीं है और हवा भी नहीं है। ऊपर से ट्रेनों को जहां तहां रोक दिया जाता है। इससे यात्रियों में रेलवे के खिलाफ खासा आक्रोश है।
रेल पटरियों पर मरम्मत कार्य चल रहा है। जिस कारण कुछ गाड़ियां रद्द हैं। ऊपर से स्कूलों की छुट्टियां चल रही हैं। जिस कारण ट्रेनों और बसों में यात्रियों की संख्या बढ़ गई है। एसी और स्लीपर कोचों की हालत जरनल कोचों से भी बदतर हो गई है। सीटों को लेकर यात्रियों में खूब मारामारी हो रही है। टायलेट में बैठकर लोग सफर कर रहे हैं।