फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस जून तक बंद रहेंगी आठ पैसेंजर ट्रेन

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। रेलवे पैसेंजर ट्रेनों को चलाने के लिए तैयार नहीं है। मुरादाबाद रेल मंडल की आठ पैसेंजर ट्रेनों को दस जून तक बंद करने का निर्णय लिया गया है। ये ट्रेनें लंबे समय से निरस्त थीं। इन्हें एक जून से शुरू किया जाना था, लेकिन रेलवे ने रेल पटरियों पर मरम्मत कार्य किए जाने का हवाला देकर फिर से इनका निरस्तीकरण बढ़ा दिया। पैसेंजर ट्रेनों के न चलने की वजह से दैनिक यात्रियों की मुश्किलें कम नहीं हो रहीं।
विज्ञापन

रेलवे ने मुरादाबाद रेल मंडल में मुरादाबाद -आनंद विहार (64553) पैसेंजर, आनंद विहार-मुरादाबाद (64554), मुरादाबाद-संभल (74301), संभल- मुरादाबाद (74302), लखनऊ- सहारनपुर (54251), सहारनपुर- लखनऊ (54252), चंदौसी- मुरादाबाद (54313) और मुरादाबाद- चंदौसी (54314) पैसेंजर ट्रेन 31 मई तक रद्द की गई थीं, लेकिन इन ट्रेनों का निरस्तीकरण बढ़ा दिया है। ये ट्रेन अब दस जून तक बंद रहेंगी। यानी सब कुछ ठीक ठाक रहा तो 11 जून से इन ट्रेनों को चलाया जाएगा। वरना जिस तरह से रेलवे लगातार ट्रेनों को रद्द करने की तारीख बढ़ाता जा रहा है। उससे तो ये ही लग रहा है कि 11 जून के बाद भी इन ट्रेनों का संचालन हो जाएगा। इन ट्रेनों के रद्द होने से सबसे ज्यादा दिक्कत उन लोगों को उठानी पड़ रही है। जो रोज मेहनत मजदूरी व नौकरी करने आते और जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें