फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामान्य ज्ञान के सवालों में उलझे परीक्षार्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। उप्र अधीनस्थ सेवा चयन द्वारा आयोजित परीक्षा मुरादाबाद में पहली पाली में 30 और दूसरी पाली में 21 केंद्रों पर हुई। सुबह से ही केंद्रों पर अभ्यर्थियों की भीड़ उमड़ने लगी। परीक्षा देकर लौटे अभ्यर्थियों ने बताया कि सामान्य ज्ञान के प्रश्नों को हल करने में सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ा। नकारात्मक मूल्यांकन होने की वजह से ज्यादातर प्रश्नों को छोड़ दिया। दोनों पालियों में पंजीकृत 40128 परीक्षार्थियों में से 24221 परीक्षार्थी ही परीक्षा देने पहुंचे, जबकि 15907 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन

पहली पाली में राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद की परीक्षा सुबह दस बजे से 12 बजे तक थी, जिसमें 20064 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, लेकिन परीक्षा देने के लिए 12113 परीक्षार्थी ही पहुंचे। वहीं सात हजार 951 परीक्षार्थी अनुपस्थित थे। दूसरी पाली में सम्मिलित कनिष्ठ सहायक व कनिष्ठ लिपिक (सामान्य चयन) परीक्षा अपराह्न तीन बजे से शाम पांच बजे तक थी। दूसरी पाली में पंजीकृत 20064 अभ्यर्थियों में से 12108 अभ्यर्थी उपस्थित थे, जबकि सात हजार 956 अभ्यर्थी गैरहाजिर रहे।
पहली पाली में सुबह साढ़े नौ बजे तक और दूसरी की पाली में दोपहर ढाई बजे तक ही अभ्यर्थियों को प्रवेश की अनुमति दी गई। केंद्रों पर केंद्र अध्यक्ष, स्टेटिक मजिस्ट्रेट और सेक्टर मजिस्ट्रेट की निगरानी के अलावा टीसीएस कंपनी के अधिकारियों की भी ड्यूटी लगी थी। परीक्षा में अभ्यर्थियों की बायोमीट्रिक उपस्थिति दर्ज की गई। इसके लिए प्रत्येक 72 अभ्यर्थियों पर एक बायोमीट्रिक मशीन की व्यवस्था की गई थी।
विज्ञापन


अभ्यर्थियों की उतरवाई बेल्ट
परीक्षा केंद्र पर प्रवेश से पहले अभ्यर्थियों के मोबाइल, पर्स, घड़ी, एटीएम कार्ड के अलावा बेल्ट भी उतरवा ली गई थी। परीक्षा कक्षों के बाहर जूते उतरवाए गए थे। हिंदू कालेज परीक्षा केंद्र के अध्यक्ष व प्राचार्य डॉ. केसी गुप्ता ने बताया कि मेटल व इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स की अनुमति नहीं थी। इसलिए अभ्यर्थियों का मेटल डिटेक्टर से परीक्षण करने के बाद ही प्रवेश दिया गया। उन्होंने बताया कि कालेज में बीएड की भी परीक्षा थी। दोनों परीक्षा के लिए कालेज को दो हिस्सों में बांट दिया गया था। इसलिए दोनों ही परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गईं। उन्होंने बताया कि दो काले पैन, दो फोटो, पहचान पत्र और प्रवेश पत्र की कापी की अनुमति थी।

दो साल से परीक्षा की तैयारी कर रही हूं। विज्ञान और गणित के प्रश्न आसान थे, जबकि सामान्य ज्ञान के प्रश्नों ने परेशान किया। उम्मीद है कि पास हो जाऊंगी।
निर्मला देवी, बिजनौर।

पिछले छह महीने अपने स्तर से ही तैयारी की है। नकारात्मक मूल्यांकन की वजह से दो सौ प्रश्न में से सौ को हल कर दिया है। सामान्य ज्ञान के प्रश्न उम्मीद से भी ज्यादा मुश्किल आए हैं।
अनुराधा सिंह, पीतल बस्ती।

एक साल से तैयारी कर रही थी। गणित और रीजनिंग के प्रश्न आसान थे, जबकि सामान्य ज्ञान में हाल की घटनाओं से संबंधित प्रश्न पूछे गए थे। इसलिए यह मुश्किल लगा।
विज्ञापन

निधि चौहान, कांठ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें