फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काशी विश्वनाथ, कुंभ एक्स. समेत दर्जनों ट्रेनें प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। मंडल में पांच घंटे के मेगा ब्लॉक में ओएचई लाइन, रेल पटरी और स्लीपर बदलने का काम पूरे कराए गए। लक्सर स्टेशन से आलमनगर स्टेशन के बीच मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, हरदोई में मरम्मत के कामों की वजह से अप और डाउन लाइनों की दर्जनों ट्रेनें प्रभावित हुईं। खासकर हरिद्वार और सहारनपुर की तरफ जाने वाली ट्रेनें अधिक लेट चली।
विज्ञापन

14258 काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस 45 मिनट, 14003 मालदा टाउन-दिल्ली एक्सप्रेस 5 घंटा, 12369 कुंभ एक्सप्रेस 4 घंटा, 12524 दिल्ली-जलपाईगुड़ी एक्सप्रेस एक घंटा, 13151 कोलकाता-जम्मूतवी एक्सप्रेस 2 घंटा, 54464 ऋषिकेश-चंदौसी पैसेंजर 2 घंटा, 54056 मुरादाबाद-दिल्ली पैसेंजर 2 घंटा समेत दर्जनों ट्रेनें लेट चली है। बरेली प्रयागराज, जनसेवा एक्सप्रेस, कोलकाता-अमृतसर एक्सप्रेस, अप लाइन की पाटलीपुत्र एक्सप्रेस रद्द रही। इसके अलावा लखनऊ-सहारनपुर पैसेंजर अप व डाउन रद्द रही। जबकि बरेली-वाराणसी एक्सप्रेस लखनऊ तक ही चली। चंडीगढ़ एक्सप्रेस अप और डाउन लाइन की सहारनपुर तक ही चलाई गई। इससे यात्रियों को परेशानी रही।

इस तरह चला ब्लॉक
आलम नगर से शाहजहांपुर के बीच सुबह 8:40 बजे से 1:40 बजे तक मरम्मत कार्य हुआ। शाहजहांपुर से बरेली के बीच 11.15 बजे से 4.15 बजे तक कार्य चला। बरेली से मुरादाबाद के बीच 11:30 बजे से 4:30 बजे के बीच ब्लाक रहा। मुरादाबाद से लक्सर के बीच 1.15 बजे से शाम 6.15 बजे तक कार्य कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें