फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रायल के तीसरे दिन 49 खिलाड़ियों ने लिया भाग

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। चंद्रपाल प्रीमियर लीग टूर्नामेंट के लिए तीसरे व अंतिम दिन ट्रायल हुआ जिसमें 49 खिलाड़ियों ने भाग लेकर गेंदबाजी, बल्लेबाजी आदि का ट्रायल दिया। टूर्नामेंट का अंतिम ट्रायल दो दिसंबर को किया जाएगा। सीता रोड स्थित पंडित हनुमान सिंह ग्राउंड पर 16 दिसंबर से सीपीपीएल क्रिकेट टूूर्नामेंट का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

इसके लिए ट्रायल प्रक्रिया पिछले तीन से हनुमान सिंह ग्राउंड पर की जा रही थी।
ट्रायल के अंतिम दिन गुरुवार को 49 खिलाड़ियों ने भाग लिया जिसमें चंदौसी के अलावा मुरादाबाद, संभल, बदायूं, मेरठ, दिल्ली, गाजियाबाद के खिलाड़ियों ने भाग लेकर गेंदबाजी, बल्लेबाजी व विकेटकीपर का ट्रायल दिया।
टूर्नामेंट के आयोजकों में एक पुलेंद्र सिंह ने बताया कि अंतिम ट्रायल दो दिसंबर को होगा तथा खिलाड़ियों की नीलामी पांच दिसंबर को की जाएगी। इस दौरान आनंद पाल सिंह कश्यप, कौशल नंदन आदि ने सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें