फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो लेखपालों समेत तीन चकबंदी कर्मी निलंबित, एसीओ के खिलाफ जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। जिलाधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह ने मंगलवार को फिर चकबंदी विभाग की समीक्षा की, लेकिन चकबंदी विभाग ने अपना रवैया नहीं बदला है। चकबंदी वाले गांवों में भारी अनियमितताएं बरती गई हैं। झूठी रिपोर्ट देने पर दो लेखपालों व एक चकबंदीकर्ता को निलंबित कर दिया गया है, एक एसीओ के खिलाफ जांच कर विभागीय कार्रवाई करने की संस्तुति की गई है। उदरनपुर अजमतनगर में दो प्रवृष्टि करने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों के खिलाफ आरोप पत्र जारी किया गया है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह ने चकबंदी विभाग की समीक्षा बैठक की लेकिन जैसे ही चकबंदी वाले गांवों की फाइलें देखनी शुरू की तो चकबंदी विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों की कारगुजारियां सामने आने लगीं, जिन्हें देखकर जिलाधिकारी भी दंग रह गए। ग्राम उदरनपुर अजमतनगर में दोहरी प्रविष्टि दर्ज कर दी। ऐसा करने वाले अधिकारियों/ कर्मचारियों के विरुद्ध आरोप पत्र जारी करने के निर्देश दिए गए। ग्राम ईसापुर मूसापुर में चकबंदी का कार्य दिसंबर में प्रत्येक दशा में पूरा करने को कहा गया, ऐसा नहीं होने पर सहायक चकबंदी अधिकारी फकीर लाल शाह को प्रतिकूल प्रविष्टि देने के निर्देश दिए गए। ग्राम मेहुआ हसनगंज में पिछले सालों में अंतिम अभिलेख तैयार करने की झूठी रिपोर्ट देने वाले चकबंदी लेखपाल भूपेंद्र सिंह, चकबंदीकर्ता प्रेम सिंह को निलंबित करने के निर्देश दिए। इसमें तत्काल रिपोर्ट एसीओ व चकबंदी अधिकारी गुन्नौर देंगे। ग्राम सिकंदरपुर सराय के चकबंदी लेखपाल राकेश कुमार का तत्काल स्थानांतरण महत्वहीन क्षेत्र में करने के निर्देश दिए। लेखपाल ने कई सालों से गांव में कार्य ही नहीं किया। नगला अजमेरी सैलाब के लेखपाल सुखवीर शर्मा को अनाधिकृत तरीके से ग्राम में नाप करने व उच्चाधिकारियों के आदेश को न मानने के कारण निलंबित कर दिया गया है। बमनपुरी कला में एसीओ ने बिना चकबंदी अधिकारी के अनुमोदन के धारा-20 का प्रकाशन कर दिया गया। ग्राम चक आपत्ति स्तर पर निस्तारण को अवशेष है। चकबंदी अधिकारी से मामले की जांच को कहा गया है। ग्राम डूडाबाग में एसीओ ने चक निर्माण के बाद गांव को चकबंदी बाहर करने का विरोध शुरू कर दिया। सीओ (चकबंदी) को गाव में जाकर विरोध के बारे में जांच करे। एसीओ द्वारा बनाए गए चकों की भी जांच करें। सप्ताहभर में जांच रिपोर्ट सौंपने, एसीओ के खिलाफ विभागीय कार्रवाई करने को कहा गया है।
जिलाधिकारी ने कहा कि जितने ग्रामों में धारा-20 में लक्षित हैं, उनके धारा-20 के प्रकाशन की तिथि नियत कर दी जाए। कार्ययोजना के अनुसार जिन ग्रामों का धारा-27 व 52 होना है, वह नियत तिथि पर सभी कार्य पूर्ण करना सुनिश्चित करें। किसी भी ग्राम को चकबंदी से पृथक तभी किया जाएगा, जब उसके प्रस्ताव का औचित्यपूर्ण आधार होगा। जिला मुख्यालय बहजोई के आसपास के ग्राम, जिनमें चकबंदी प्रक्रिया जारी रखना संभव न हो, उन ग्रामों को चकबंदी बाहर करने के लिए औचित्यपूर्ण प्रस्ताव प्रेषित किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन












दो लेखपालों समेत तीन चकबंदी कर्मी निलंबित
उदरनपुर अजमतनगर में दोहरी प्रवृष्टि करने पर कई अधिकारियों-कर्मचारियों को चार्जशीट
चकबंदी विभाग ने कई गांवों में कार्यों में की भारी गड़बड़ियां, डीएम सख्त
अमर उजाला ब्यूरो

-----------------------------------------------
फोटो-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें