फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्यमंत्री गुलाब देवी ने दी पिता को मुखाग्नि

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। प्रदेश सरकार में समाज कल्याण राज्यमंत्री गुलाब देवी के पिता बाबूराम दिवाकर का शनिवार को तड़के 3.30 बजे निधन हो गया। वह 96 वर्ष के थे। राज्यमंत्री गुलाब देवी ने स्वयं उन्हें मुखाग्नि दी।
विज्ञापन

राज्यमंत्री गुलाब देवी के पिता बाबूराम दिवाकर पिछले डेढ़ साल से बीमार थे। उनका उपचार मुरादाबाद से चल रहा था। मुरादाबाद के हास्पिटल से उन्हें दिवाली के मौके पर स्वस्थ होने के बाद घर लाया गया था। राज्यमंत्री ने बताया कि इन दिनों उनकी तबीयत ठीक थी।
घर पर बच्चे उनकी देखभाल करते थे, लेकिन शनिवार को तड़के करीब 3.30 बजे उनकी सांसे थम गईं। परिजनों को जानकारी हुई तो डाक्टरों से उनका चेकअप कराया गया लेकिन उनका निधन हो चुका था।
विज्ञापन

राज्यमंत्री के पिता निधन की खबर फैलते ही सुबह से उनके आवास पर शोक संवेदना व्यक्त करने वालों का तांता लग गया। आरएसएस, भाजपा, बसपा, सपा, कांग्रेस आदि सभी राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं ने उनके आवास पर पहुंचकर संवेदना व्यक्त की।
जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, सीडीओ समेत कई अधिकारी भी शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे। उनका अंतिम संस्कार शनिवार की शाम को राजघाट गंगा तट पर किया। उनके पिता की वह एकमात्र संतान हैं। उन्होंने पिता को नम आंखों से मुखाग्नि दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें