फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा की नीतियां जन जन तक पहुंचाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। मोहल्ला बिसौली गेट स्थित रामकृष्ण धर्मशाला में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की बैठक हुई जिसमें पार्टी की नीतियां जन जन तक पहुंचाने पर जोर दिया गया।
विज्ञापन

बैठक में लोकसभा क्षेत्र प्रभारी सरिता शर्मा ने कहा कि केंद्र सरकार ने जनहित की काफी योजनाएं संचालित की हैं जिसका लाभ आमजन को मिल रहा है। भाजपा ने किसान, गरीब सभी के हित के कार्य किए है। आगामी लोकसभा चुनाव की सफलता के लिए पार्टी की नीतियां व योजनाएं जन जन तक पहुंचाने की जरूरत है। कार्यकर्ता व पदाधिकारी इसके लिए डोर टू डोर जाकर संपर्क करें। बैठक में नगराध्यक्ष कुमुद अग्रवाल ने कहा कि प्रत्येक सेक्टर पर सेक्टर प्रभारी, सेक्टर संयोजक व दो महिला कार्यकर्ताओं को कार्य करना है। प्रत्येक ब्लाक पर पांच महिला कार्यकर्ताओं की टीम का गठन किया गया है। जिलाध्यक्ष राजेश सिंघल ने कहा कि मेरा बूथ सबसे मजबूत को मजबूत बनाने के लिए 17 नवंबर को महिला मोर्चा की बाइक रैली निकाली जाएगी। महांमत्री इंद्रपाल सिंह चौहान ने स्वच्छ भारत, स्वस्थ भारत को सफल बनाने की अपील की। नगर पालिका अध्यक्ष इंदूरानी, अंकित जैन, प्रिया गुप्ता, संध्या अग्रवाल, नीलम गुप्ता, राजश्री अग्रवाल, मीनाक्षी सागर, शालिनी शर्मा, गायत्री त्यागी, कमलेश यादव, शांति देवी, संगीता सक्सेना, रेखा सैनी, पूनम अरोरा, डा.रश्मि वार्ष्णेय, संगीता शर्मा आदि मौजूद रही। अध्यक्षता पुष्पलता पाल ने की तथा संचालन कुमुद अग्रवाल ने किया।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें