फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चक्का और गोला फैंक में एमडीआईसी के नकुल ने मारी बाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
कांठ। जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता में नगर के महर्षि दयानंद इंटर कॉलेज के छात्रों को भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया है। कॉलेज प्रबंध समिति ने प्रतिभागी छात्रों की हौसला अफजाई करते हुए आगे भी इसी प्रकार मुकाम हासिल करने को कहा।
विज्ञापन

इस प्रतियोगिता में महर्षि दयानंद इंटर कॉलेज के छात्र नुकल विश्नोई ने सीनियर वर्ग चक्का और गोला फेंक में प्रथम, आदित्य प्रताप सिंह ने 100 व 200 मीटर दौड़ में द्वितीय प्राप्त किया। वहीं दूसरी ओर जूनियर वर्ग में इसी कॉलेज के अनिरूद्घ ऊंची कूद में द्वितीय और हर्ष विश्नोई तार गोला में जिला स्तर पर तृतीय स्थान पर रहे। प्रधानाचार्य मदन सिंह, प्रबंधक मुकेश माहेश्वरी और अध्यक्ष अजय कुमार विश्नोई ने भी टीम की इस सफलता की जमकर सराहना करते हुए प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें