बहजोई। कार की टक्कर से ई-रिक्शा सवार एक महिला समेत तीन लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। हादसा इस्लामनगर रोड बस अड्डा के निकट हुआ है।
शनिवार को सुबह साढ़े दस बजे करीब इस्लामनगर रोड की ओर से बहजोई की ओर आ रही एक कार ने ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। इससे ई-रिक्शा सवार गांव मिर्जापुर निवासी वाजिद पुत्र अफसर, गुलशन पुत्र मुंशी व एहकात पुत्र बट्टू घायल हो गए। घायलों को पुलिस ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर सभी घायलों को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। इस बीच मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। कोतवाल अमित कुमार ने बताया कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।